Tuesday, June 16, 2026
Home Slider भोजपुर जूनियर क्रिकेट : बिहिया क्रिकेट क्लब ब्लू फाइनल में पहुंचा

भोजपुर जूनियर क्रिकेट : बिहिया क्रिकेट क्लब ब्लू फाइनल में पहुंचा

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित भोजपुर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में बिहिया क्रिकेट क्लब ब्लू ने भोजपुर क्रिकेट अकादमी टीम को 1 विकेट से हरा फाइनल में प्रवेश किया l

आज सुबह टॉस जीता भोजपुर क्रिकेट एकेडमी के कप्तान और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। दीपू चौहान ने 43 रन और सौरभ ने 22 रनों का योगदान किया पूरी टीम 32 ओवर में 131 रन ही बना पाईl बिहिया की तरफ से विशाल यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर 6 विकेट प्राप्त किए l अंकित ने 22 रन देकर दो विकेट लिए l

Also Read : पूर्णिया क्रिकेट : शंकर वर्मन का नाबाद शतक, सनसाइन सीसी फाइनल में

बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू की शुरुआत एक समय अच्छी नहीं रही l  एक समय  बिहिया की स्थिति अच्छी नहीं थी उसके 8 विकेट मात्र 78 रनों के योग पर ही गिर गए थे लेकिन सर्वजीत ने 33 और आशीष ने नाबाद 23 रन बनाकर अपनी टीम को 1 विकेट से जीत दिला दी।

आज मैच के अंपायर अशोक कुमार और कुणाल जबकि स्कोरर की भूमिका में रत्नेश नंदन मौजूद थे। मैच का उद्घाटन संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर एसके रूंगटा ने  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आज मैच के दौरान मनोज कुमार पांडे, सचिव विनीत कुमार, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी राजीव कुमार, वरुण कुमार, संदीप तिवारी  उपस्थित थे। कल लिटिल चैंप्स और  बिहार क्रिकेट अकादमी ग्रीन  के बीच दूसरा सेमीफाइनल सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.