Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग में भास्कर मिश्रा का हरफनमौला प्रदर्शन

पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग में भास्कर मिश्रा का हरफनमौला प्रदर्शन

एसएनसीसी ने एसीए लायंस को 4 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment
purnea district cricket league

पूर्णिया, 8 दिसंबर। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग में 9 दिसंबर यानी सोमवार को खेले गए मैच में एसएनसीसी ने शानदार जीत हासिल की। एसएनसीसी ने एसीए लायंस को चार विकेट से हराया। मैच के हीरो भास्कर मिश्रा रहे।

स्थानीय डीएसए ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीए लायंस की टीम 181 रन पर सिमट गई। शिवम ने सर्वाधिक 49 रन का योगदान दिया। वहीं अंशु ने 28, डीके ने 24 जबकि गौरव और कैफ ने 18-18 रन बनाए। एसएनसीसी की ओर से भास्कर मिश्रा ने 4 विकेट लेकर एसीए लायंस की बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया। प्रणव सिंहा ने 2 विकेट झटके, जबकि सुमित, वीजे बाबा और नीतीश को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएनसीसी की टीम ने शुरुआत से ही संभलकर खेलते हुए रन गति को बनाए रखा। टीम ने 27 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बल्लेबाजी में भास्कर मिश्रा ने नाबाद 62 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मिलन ने 34, अमित ने 27 जबकि सुमित ने 25 रन का योगदान दिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए भास्कर मिश्रा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

मैच में स्कोरर की भूमिका रोशन सूर्या ने निभाई, जबकि अंपायरिंग का दायित्व जीतू कुमार एवं सागर दास ने संभाला। मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.