Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट Begusarai Premier League : निधि के खेल से बरौनी सुपर किंग्स बनने से एक पायदान नीचे

Begusarai Premier League : निधि के खेल से बरौनी सुपर किंग्स बनने से एक पायदान नीचे

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय प्रीमियर लीग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बेगूसराय चैलेंजर्स बनाम बरौनी सुपर किंग्स के बीच खेला गया जिसमें बरौनी सुपर किंग्स की टीम ने बेगूसराय चैलेंजर्स को 25 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बरौनी सुपर किंग्स की ओर से अतुल प्रकाश ने 46 रनों की शानदार पारी खेली वहीं अंतिम के कुछ ओवरों में निधि ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली और टीम को 142 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से राम विनीत सरन, पल्लव और चंदन गिरी ने दो-दो विकेट झटके।

जवाब में बेगूसराय चैलेंजर्स की टीम ने 20 ओवर खेलते हुए आठ विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से मुरारी ने 29 रन और सूर्या ने 27 रनों का योगदान दिया वही बरौनी सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए निधि, प्रतीक, भानु और भरत ने दो-दो विकेट झटकते हुए बेगूसराय चैलेंजर्स की टीम को 117 रनों पर रोका। शानदार ऑलराउंड के खेल के प्रदर्शन के लिए निधि को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

निधि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन, मृत्युंजय कुमार वीरेश, श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, बीटीएमयू के ललन लालित्य, राजीव रंजन कक्कू, संजय चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। वह रामजतन गिरी के द्वारा विजेता टीम को ₹501 की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि बेगूसराय प्रीमियर लीग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 22 जनवरी को दिन के 1 बजे से सनराइजर्स बेगूसराय बनाम बेगूसराय नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.