Friday, May 22, 2026
Home झारखंडक्रिकेट गौरव सिंह मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में अरुणोदय क्रिकेट एकेडमी जीता

गौरव सिंह मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में अरुणोदय क्रिकेट एकेडमी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची के रेलवे यूथ स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर चल रही गौरव सिंह मेमोरियल अंडर-16 टी20 टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मैच में अरुणोदय क्रिकेट एकेडमी ने इनफिनिटी क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से पराजित किया।

टॉस इनफिनिटी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 18.2ओवर में सभी विकेट खोकर 90 रन बनाये। कुमार दीपांशु ने 36 रन बनाये। विक्रम ने 13 रन देकर 3 और सौरभ ने 17 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में अरुणोदय क्रिकेट एकेडमी ने 11.5 ओवर में चार विकेट पर 92 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शौर्या ने 41 और राहुल ने 30 रन बनाये। संदीप ने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शौर्या कुमार को दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights