Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट भोजपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा व चुनाव की बैठक 29 जून को

भोजपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा व चुनाव की बैठक 29 जून को

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक 29 जून को आयोजित की जायेगी। इसके लिए एजेंडा भी निर्धारित कर दिया गया है।
निम्न एजेंडा (विचारणीय विषय) पर विमर्श और निर्णय किया जाएगा:

1) पूर्व के आम सभा में लिए गए निर्णय की संपुष्टि पर विचार एवं निर्णय
2) समीक्षाधीन वर्ष के लिए सचिव के रिपोर्ट पर विचार एवं निर्णय
3) समीक्षाधीन वर्ष के लिए कोषाध्यक्ष के रिपोर्ट पर विचार एवं निर्णय
4) वार्षिक बजट के स्वीकृति के संबंध मे विचार एवं निर्णय
5) ऑडिटर के कार्य विस्तार और उनके पारिश्रमिक के संबंध में विचार एवं निर्णय
6) सत्र 2023-24 के क्रिकेटीय गतिविधी के संबंध मे विमर्ष एवं निर्णय
7) भोजपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन को आर्थिक समृद्ध बनाने की योजना पर विचार एवं निर्णय
8) अन्यान्य, यदि कोई, अध्यक्ष के अनुमति से
9)भोजपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारिणी के 3 वर्षीय कार्यकाल(2023-2026) का चुनाव

सभी सम्बद्ध क्लबों एवं आजीवन सदस्यो को इसकी सूचना दे दी गई है। भोजपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारिणी के 3 वर्षीय कार्यकाल के लिए होने वाले चुनाव (29/जून/2023) से एक सप्ताह पूर्व यानि 22/जून/2023 तक 8 मई 2023 के कार्यकारणी की बैठक में नियुक्त किए गए चुनाव पदाधिकारी मनोरंजन कुमार सिंह (वरीय अधिवक्ता) मोबाइल नंबर (9334165922) से संपर्क कर अपने क्लब के प्रतिनिधि एवं आजीवन सदस्य अपना नाम मतदाता सूची मे सुनिश्चित करा लें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.