Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारफुटबॉल अल्फा Sports एकेडमी ने अपने प्रशिक्षु गोल्डमेडलिस्ट फुटबॉलर चंदन यादव को किया सम्मानित

अल्फा Sports एकेडमी ने अपने प्रशिक्षु गोल्डमेडलिस्ट फुटबॉलर चंदन यादव को किया सम्मानित

by Khel Dhaba
0 comment

कुछ नया और अलग करने का जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती बल्कि इसके लिए जोश हिम्मत और सर्वोच्च विचार मन में विकसित करने पड़ेंगे। अगर सफल होना है तो निरंतर बड़ा और बेहतर सोचना होगा और खुद को साबित करने के लिए ईमानदारी से कोशिश करनी होगी।

ऐसा ही कमाल मुगलसराय के एक युवा फुटबॉल खिलाड़ी चंदन यादव ने कर दिखाया है। अंडर-17 फुटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया। साथ ही 2023 में होने वाले एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई भी किया है।

गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद फुटबॉल खिलाड़ी अपने ट्रेनर ऋषिकेश व विवेक के साथ सीधे मनेर बलुआ स्थित अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में पहुंचा जहां पर उसने दो माह का बेहतर प्रशिक्षण लिया था। अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी के निदेशक सुमित प्रकाश ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर समाजसेवी सह प्रमुख पति पिंटू यादव, समिति सदस्य धर्म भाई यादव, संतोष पासवान, धर्मेंद्र कुमार,जदयू नेता चंद्रकांत मिश्र, रितेश द्विवेदी, चुन्नू यादव ने फूल माला से स्वागत कर उत्साह बढ़ाया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा की युवाओं को अब चंदन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है ताकि इलाके व देश का नाम रोशन हो सके।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.