Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट राजेश्वर राय मेमोरियल स्कूली क्रिकेट में अखिलेश व यशस्वी चमके

राजेश्वर राय मेमोरियल स्कूली क्रिकेट में अखिलेश व यशस्वी चमके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अंशुल क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में अंशुल होम्स प्रायोजित तीसरे स्वतंत्रता सेनानी तृतीय राजेश्वर राय मेमोरियल इनामी अंडर-17 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैचों अखिलेश और यशस्वी का जलवा रहा। दोनों ने अर्धशतक जमाये और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मंगलवार को खेले गए मैचों में स्टार इलेवन और गुरुकुल क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। स्टार इलेवन ने ओम इलेवन को 47 रन से जबकि गुरुकुल क्रिकेट क्लब ने कोसमो यूनाइटेड को 123 रन से हराया।

पहले मैच में स्टार इलेवन ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 22 ओवर में नौ विकेट पर 231 रन बनाये। अखिलेश ने 70 रन की पारी खेली। जवाब में ओम इलेवन ने 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 184 रन बनाये। विवेक ने 74 रन बनाये। विजेता टीम के अखिलेश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मुकेश कुमार ने प्रदान किया।

दूसरे मैच में गुरुकुल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए यशस्वी के 94 रन की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट पर 208 रन बनाये। जवाब में कोसमो यूनाइटेड की टीम 14 ओवर में 85 रन पर ऑल आउट हो गई। यशस्वी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पुरुषोत्तम कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
स्टार इलेवन : 22 ओवर में नौ विकेट पर 231 रन, अखिलेश 70,अरुण 20,सचिन 16, अमन 14, अतिरिक्त 59,पुष्परंजन 2/40, विवेक 2/24, आर्यन 2/18, अमन 2/47, शहनबाज 1/36

ओम इलेवन : 22 ओवर में नौ विकेट पर 184 रन, विवेक 74, मनीष 35,आर्यन 11, अतिरिक्त 33,हर्षित 2/48, अमन 1/5, सचिन 1/46, मंटू 1/26, अरुण 1/19, अखिलेश 1/8, अभिराज 1/2

दूसरा मैच
गुरुकुल क्रिकेट क्लब : 20 ओवर में 8 विकेट पर 208 रन, यशस्वी 94,अनुराग 38,विपिन 20, अतिरिक्त 22,श्याम बिहारी 3/35, सोनू 1/22, फिरदौस 1/33, राज कुमार 1/38, रन आउट-2

कोसमो यूनाइटेड : 14 ओवर में 85 रन पर ऑल आउट रौनक 31,शिवराज 16, अविनाश 12, अतिरिक्त 6, अनीस 4/13, विशाल 1/12, किशु 1/25, अविनाश 1/15,उज्ज्वल 1/5, अनुराग 1/15

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.