Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट West Champaran District Cricket League में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब विजयी

West Champaran District Cricket League में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 17 नवंबर। पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग (West Champaran District Cricket League) में 17 नवंबर यानी रविवार को खेले गए मैच में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया।

बड़ा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब मैदान पर खेले गए मैच में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान संदीप पांडे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।‌ इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से अंकुर ने 35 रन और आदर्श ने 20 रन बनाए और पूरी टिम 141 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की तरफ से हिमांशु ने 7 ओवर 18 रन देकर 3 विकेट लिए और मासूम और विराट ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिषेक ने 42 रन और औरंगजेब ने 34 और रमन ने नाबाद 35 रन बनाए और अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने 142 रन बना कर इस मैच को 4 विकेट से जीता। इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से संदीप ने 7 ओवर 38 रन देकर 4 विकेट लिए , उनका कोई और गेंदबाज साथ न दे सका। मैन ऑफ द मैच औरंगजेब रहे। औरंगजेब ने 6 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिये बल्लेबाजी करते हुए नबाद 34 रन बनाए। 18 नवंबर का मैच मॉडर्न क्रिकेट क्लब और महात्मा गांधी क्रिकेट क्लब के बीच बड़ा रमना मैदान मैं खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.