तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर के सीनेट सदस्य, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर राज्य के तमाम विश्वविद्यालयों में खेल गतिविधियों को सुचारू रूप से गति प्रदान करने को लेकर चर्चा की। मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालयों में खेल गतिविधियां लुंज पुंज तरीके से संचालित होती है। राज्य के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों को उचित सुविधा संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध नहीं हो पाता है जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार नहीं आ रहा। राज्य के विश्वविद्यालयों में खेल की दयनीय स्थिति चिंताजनक है। तिवारी ने महामहिम से अनुरोध किया कि तमाम विश्वविद्यालयों के प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि खेलकूद के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे खिलाड़ियों का भविष्य अंधकार में होने से बचाया जा सके।




