Tuesday, February 3, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं अय्यर

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं अय्यर

by Khel Dhaba
0 comment

अहमदाबाद। भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 17 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं। क्रिकबज़ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी।

अय्यर को पीठ में परेशानी उठने के कारण शनिवार को जांच के लिये भेजा गया था। वह इस समस्या के कारण ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध यहां जारी चौथे टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करने के लिये भी नहीं आ सके। क्रिकबज़ की रिपोर्ट के अनुसार, अय्यर की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के नतीजे ‘उत्साहजनक’ नहीं हैं। उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलकर और टेस्ट करवाने होंगे।

इसी महीने के अंत में शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अय्यर के खेलेंगे या नहीं इस पर फैसला आगामी जांच रिपोर्ट के बाद ही लिया जायेगा। वर्तमान में अहमदाबाद में मौजूद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को अय्यर की स्थिति से अवगत करा दिया गया है। चयनकर्ता सोमवार को टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद होने वाली बैठक में अय्यर के प्रतिस्थापन पर फैसला ले सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-aurnoday-academy-724x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-alpha-1-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights