Friday, May 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए जिला प्रतिनिधि के पितृ शोक पर आयोजित भोज में शामिल हुए संघ के सचिव

बीसीए जिला प्रतिनिधि के पितृ शोक पर आयोजित भोज में शामिल हुए संघ के सचिव

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल के पिताश्री जी का आकस्मिक स्वर्गवास बीते दिनों हो गया था । जिनकी आत्मा की शांति के लिए पूरी विधि विधान के साथ धर्मानुकूल विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इनकी आत्मा की शांति के लिए आज आयोजित ब्रह्मभोज सह शांति भोज में बीसीए सचिव अमित कुमार सहित टूर्नामेंट कमेटी के पूर्व चेयरमैन संजय सिंह, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शमी अहमद, वर्तमान बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य हरिओम झा ने जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल के अररिया स्थित पैतृक निवास स्थान पर उपस्थित होकर उनके पिताश्री स्मृति शेष राम रतन जयसवाल जी के छाया प्रति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से अपनी चरणों में स्थान देने के लिए विशेष प्रार्थना भी किया।

वहीं एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन सह बीसीए के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा, रविशंकर प्रसाद सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, प्रवीण कुमार, बिहार क्रिकेट लीग के संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, जीएम लॉजिस्टिक धर्मवीर पटवर्धन, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन विजय नारायण चुन्नू, संजय कुमार सिंह चुन्नू , संयोजक सौरव चक्रवर्ती, कोचिंग कमेटी के चेयरमैन नवीन जमुआर, प्रेम बल्लभ सहाय सहित अन्य लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से अपने चरणों में स्थान देकर उनकी आत्मा को विशेष शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights