पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आगामी 20 मार्च से रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राम ईश्वर प्रसाद व सचिव मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दी।
सचिव मनोज कुमार ने बताया कि मैच दो ग्राउंड संजय गांधी स्टेडियम और गांधी मैदान पर खेले जायेंगे। इस लीग मुकाबले में कुल 28 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है।
खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।