Thursday, March 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया जिला क्रिकेट लीग में फारबिसगंज क्रिकेट एकडमी ब्लू 5 विकेट से जीता

अररिया जिला क्रिकेट लीग में फारबिसगंज क्रिकेट एकडमी ब्लू 5 विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment
अररिया जिला क्रिकेट लीग

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप का आठवां मैच फारबिसगंज क्रिकेट एकडमी ब्लू और नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया। नरपतगंज टीम के देर से पहुंचने के कारण आज का मैच 20-20 ओवरों का खेला गया।

इस मैच में टॉस नरपतगंज क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 15.2 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 93 रन का स्कोर खड़ा किया। नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज केशव ने 18 रन की पारी खेली। राजन और फहद ने 12-12 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज शहनवाज ने 4 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 15 ओवर में 5 विकेट खो कर 96 रन बना कर अपनी टीम को जीत दिला दी। फारबिसगंज के बल्लेबाज पृथ्वी ने 40, सागर ने 18 रन बनाए। नरपतगंज के गेंदबाज कुश ने 2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर अशोक मिश्रा और अनामीशंकर थे स्कोरिंग फैजल ने किया। इस अवसर पर सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, अमित सेनगुप्ता, सत्येंन शरण, कुमार मनीष मन्नू, तनवीर आलम, अली मोहम्मद, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights