Monday, June 8, 2026
Home बिहारअन्य बिहार बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण शिविर 7 फरवरी से बेगूसराय में

बिहार बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण शिविर 7 फरवरी से बेगूसराय में

by Khel Dhaba
0 comment

मांचेरियाल ( तेलंगाना ) में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाली 41वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक एवं बालिका ) में भाग लेने वाली बिहार सब जूनियर बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 7 से 12 फरवरी तक बेगूसराय में आयोजित किया जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि हाजीपुर में सम्पन्न हुए चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 14 बालक व 14 बालिका बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन बिहार सब जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है।

प्रशिक्षण शिविर में किये गए प्रदर्शन के आधार पर अंतिम रूप से 10 बालक व 10 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जो बिहार सब जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी बेगूसराय जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विकास कुमार होंगे। छः दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षक दीपक प्रकाश रंजन ( मधेपुरा ),बादल कुमार ( पटना ),विनोद कुमार धोनी ( वैशाली ) प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :-
बालक वर्ग :- शशांक कुमार,आफताब आलम,छोटू कुमार,( बेगूसराय ),अजय कुमार,सौरव कुमार,निवेश कुमार ( किलकारी ),आदित्य कुमार,ऋषि कुमार ( दरभंगा ),अजीत कुमार ( नवगछिया ),आकाश कुमार,मो. साजिद( वैशाली ),पवन कुमार,आदित्य कुमार ( सिवान ), प्रिंस राज ( पटना )।
बालिका वर्ग :- काजल कुमारी ( सिवान ),खुशी कुमारी,मुस्कान कुमारी,नेहा कुमारी,फूल कुमारी( बेगूसराय ),दीपाली वर्मा,काजल कुमारी( दरभंगा ),मुस्कान कुमारी, कोमल कुमारी (पटना ),खुशी कुमारी,हर्षिता कुमारी,मुस्कान कुमारी, (किलकारी ),आंचल गुप्ता,सृष्टि गुप्ता (वैशाली )।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.