Monday, June 15, 2026
Home Slider यूपी के गोण्डा में भारतीय कुश्ती महासंघ की अहम बैठक रद्द

यूपी के गोण्डा में भारतीय कुश्ती महासंघ की अहम बैठक रद्द

by Khel Dhaba
0 comment
भारतीय कुश्ती महासंघ

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्लूएफआई) अध्यक्ष व खिलाड़ियों के मध्य जारी विवाद के मध्य उत्तर प्रदेश में गोण्डा- अयोध्या का सीमा पर स्थित रॉयल हेरिटेज होटल में रविवार को बुलाई गई डब्लूएफआई की अहम बैठक पर खेल मंत्रालय ने रोक लगा दी है।

सूत्रों के अनुसार,यह बैठक सुबह 11बजे से आयोजित होनी थी। बैठक के लिए देश भर के डब्लूएफआई पदाधिकारी गोण्डा पहुंच चुके थे लेकिन खेल मंत्रालय के इस फैसले को बाद स्थितियां बदल गई हैं।

डब्लूएफआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी विनोद तोमर ने नंदिनीनगर में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बैठक की जानकारी दी थी। उन्होंने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि अध्यक्ष की हैसियत से नहीं लेकिन अपनी बात रखने के लिए बृजभूषण बैठक में शामिल हो सकते हैं।

विनोद तोमर के इस बयान के बाद खेल मंत्रालय ने उनके खिलाफ कार्रवाई हुए देर रात ही निलंबित कर दिया था।‌ तोमर के निलंबन के बाद अब खेल मंत्रालय ने डब्लूएफआई के आम सभा की आपात बैठक पर भी रोक लगा दी है और डब्लूएफआई की सभी तरह की गतिविधियों को रद्द कर दिया है।

खेल मंत्रालय‌ ने बृजभूषण शरण सिंह को जांच होने तक आरोपों पर किसी तरह के बयान न देने का निर्देश दिया है।‌ साथ ही खेल मंत्रालय ने नंदिनी नगर में शनिवार से शुरू हुई तीन दिवसीय‌ ओपन नेशनल सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट को भी रद्द कर दिया है। अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए खेल मंत्रालय ने चैम्पियनशिप में शामिल सभी खिलाड़ियों की इंट्री फीस भी वापस करने के निर्देश दिए हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.