Thursday, May 21, 2026
Home Slider World cup men’s hockey में भाग लेने वाले ओडिशा के खिलाड़ियों को मिलेंगे 10-10 लाख

World cup men’s hockey में भाग लेने वाले ओडिशा के खिलाड़ियों को मिलेंगे 10-10 लाख

by Khel Dhaba
0 comment
world cup men's hockey

राउरकेला। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को एफआईएच ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप में भाग लेने वाले ओडिशा के प्रत्येक खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

ओडिशा के अमित रोहिदास और नीलम संजीप सेस भारतीय टीम में शामिल है। टीम ने शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की।

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता रोहिदास भारतीय टीम के उपकप्तान हैं। भारत की रक्षा पंक्ति के महत्वपूर्ण खिलाड़ी ने अब तक 18 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं। रोहिदास के साथ लोकल ब्वाय संजीप सेस भी रक्षा पंक्ति के अहम खिलाड़ी हैं।

संजीप का गांव कदोबहाल विश्वकप के आयोजन स्थल बिरसा मुंडा हाकी स्टेडियम से महज कुछ किमी की दूरी पर है। अब तक 30 अंतरराष्ट्रीय कैप और पांच गोल कर चुके संजीप को घरेलू दर्शकों का भरपूर साथ मिलेगा। ‘हॉकी का पालना’ कहे जाने वाले सुंदरगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण होगा, जब दोनों खिलाड़ी भारतीय रंग पहनकर मैदान में उतरेंगे।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights