Sunday, April 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट WOMENS UNDER 19 ONE DAY TROPHY में यूपी से हारा बिहार

WOMENS UNDER 19 ONE DAY TROPHY में यूपी से हारा बिहार

by Khel Dhaba
0 comment
WOMENS UNDER 19 ONE DAY TROPHY

पटना। वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी (WOMENS UNDER 19 ONE DAY TROPHY) में गुरुवार को खेले गए मैच में उत्तरप्रदेश ने बिहार को सात विकेट से पराजित किया।

पुणे के PYC Gymkhana ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस उत्तरप्रदेश ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

बिहार ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन बनाये। बिहार के बैटरों ने काफी धीमी बैटिंग की। बिहार की ओर से श्रुति गुप्ता ने 5, हर्षिता भारद्वाज ने 1, याशिता सिंह ने 14, आर्या सेठ ने 11, कोमल कुमारी ने 16, गीतांजलि रानी ने 3, खुशी गुप्ता ने 18, निशा भारती ने 12, बेबी रोजी ने 11 रन बनाये हैं। अतिरिक्त से 16 रन बने हैं।

दिशा सिंह ने 19 रन देकर 3, खुशी त्यागी ने 11 रन देकर 1, तन्नु ने 22 रन देकर 1, कसमा सिंह ने 23 रन देकर 1, भूमि सिंह ने 10 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में उत्तरप्रदेश ने 28.1 ओवर में तीन विकेट पर 109 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। वर्णिका ने 3, नीतू ने 4, भूमि सिंह ने नाबाद 41, रामा कुशवाहा ने 5, वर्षा शर्मा ने नाबाद 43 रन बनाये हैं। अतिरिक्त से 13 रन बने। बिहार की ओर से सरिता कुमारी ने 11 रन देकर 1, कोमल आर कुमारी ने 9 रन देकर 1, बेबी रोजी ने 11 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights