Saturday, March 7, 2026
Home बिहार बिहार राज्य अंतर विद्यालय chess प्रतियोगिता का शानदार आगाज

बिहार राज्य अंतर विद्यालय chess प्रतियोगिता का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment
All Bihar Chess Federation

अखिल बिहार शतरंज संघ (All Bihar Chess Federation) के तत्वावधान में पाटलिपुत्र शतरंज अकादमी के द्वारा मंगलवार से बिहार राज्य अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता आरम्भ हो गई। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के47 विद्यालयों से करीब 250 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का शानदार भव्य उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार राज्य सतरंज संध के सचिव धर्मेन्द्र कुमार तथा हमारे बिहार राज्य के वरिष्ठ खिलाडी व पूर्व सचिव अजित कुमार सिंह, एम डी बी के चेयरमैन हर्ष बुबंना,डाक्टर तृप्ती पाठक, संयुक्त उपाध्यक्ष जे पी सिंहा,डाक्टर संजीव कुमार, डाक्टर कुमूद सिंहा किया।

इस अवसर मुख्य निर्णायक राहुल कुमार, उपमुख्य निर्णायक हिमांशु हर्ष,व महिला उप निर्णायक प्रियंका कुमारी समेत बिहार शतरंज परिवार के कई सदस्य एवं विभिन्न विद्यालयों के खेल प्रशिक्षक उपस्थित थे। मधुकर झा ने
अतिथियों का स्वागत किया जबकि पाटलिपुत्र शतरंज अकादमी के सचिव मिलन झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

आज कुल बारह विभिन्न आयु वर्गों में खेले गए प्रथम चक्र के मुकाबले में सभी वरीय खिलाड़ियों ने अपने अपने मुकाबले जीत अगले चक्र में प्रवेश किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights