Thursday, June 18, 2026
Home Slider डॉ संजय स्मृति अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट 10 नवंबर से

डॉ संजय स्मृति अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट 10 नवंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

जयप्रकाश सिन्हा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से आगामी दस नवंबर से डॉ संजय कुमार मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के मुकाबले नॉक आधार पर खेले जायेंगे। कुल 25 टीमों को इंट्री दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मैच 25-25 ओवर के खेले जायेंगे। विशेष जानकारी के लिए ग्राउंड प्रभारी राजा से तथा मोबाइल नंबर 7004679190 पर शुभम पांडे से संपर्क कर सकते हैं। भाग लेने की अंतिम तिथि 8 नवंबर है। उन्होंने बताया कि अंपायर आशीष सिन्हा के नेतृत्व तकनीकी कमेटी का गठन कर दिया गया है।

इस टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा प्लेयरों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। मैच में खेलने हेतू उम्र सत्यापन हेतू जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड प्रत्येक मैच के दौरान खिलाड़ी को साथ लाना होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.