Thursday, June 4, 2026
Home Slider अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी सेलेक्शन ट्रायल के लिए पटना जिला ने घोषित की प्लेयरों की लिस्ट

अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी सेलेक्शन ट्रायल के लिए पटना जिला ने घोषित की प्लेयरों की लिस्ट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए जाने वाले मेंस अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम के सेलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने वाले पटना जिला के प्लेयरों का लिस्ट को जारी कर दी गई है।

लिस्ट जारी करते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के तदर्थ समिति के संयोजक राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि इस सेलेक्शन ट्रायल में पटना की ओर से 16 प्लेयर्स हिस्सा लेंगे। 4 खिलाड़ियों को सुरक्षित के रूप में रखा गया है। पटना जिला के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल 27 अक्टूबर को आयोजित किया गया है।

इन दोनों ने कहा कि अबतक पटना जिला तदर्थ समिति द्वारा किये कार्य काफी संतोषप्रद रहे हैं और जितनी टीमों की घोषणा की गई है उसकी सेलेक्शन प्रक्रिया को लेकर अभी तक कहीं से कोई विवाद सुनने को नहीं मिला है और ना कोई शिकायत मिली है।

पटना की ओर से भाग लेने वाले प्लेयरों के नाम इस प्रकार हैं-
हर्षवर्धन, सत्यम झा, श्लोक, पवन कुमार, रेशु राज, आशीष कुमार, बॉबी कुमार, गौरव राज, गौरव कुमार, मो शफी आलम, अमन आनंद, राकिब अदनान, आदित्य धनराज, मो सुल्तान, साकेत कुमार, अमन अविनाश। सुरक्षित-श्यामल पांडेय, रजनीश कुमार, उत्तम कुमार, अतुल राज।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.