Monday, June 22, 2026
Home Slider विराट कोहली की आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप-10 में वापसी

विराट कोहली की आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप-10 में वापसी

by Khel Dhaba
0 comment
ICC ODI Rankings

दुबई। पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की शानदार पारी खेलने वाले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी टी20 रैंकिंग के शीर्ष-10 बल्लेबाजों में शामिल हो गये हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी रैंकिंग के अनुसार कोहली 635 रेटिंग अंक के साथ पांच पायदान चढ़कर नौंवे स्थान पर आ गये हैं।

कोहली से अच्छी रैंकिंग भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं, हालांकि उनकी रैंकिंग में गिरावट आयी है। सूर्यकुमार यादव एक पायदान फिसलकर तीसरी रैंकिंग पर आ गये हैं।

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके हरफनमौलाओं की सूची में तीसरे स्थान पर आ गये हैं।

पांड्या ने पाकिस्तान के तीन विकेट लेने के बाद 40 रन बनाते हुए कोहली के साथ 113 रन की साझेदारी की जो भारत को जीत दिलाने में निर्णायक साबित हुई। इस प्रदर्शन से उन्होंने अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 189 रेटिंग हासिल कर ली है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email