Monday, June 8, 2026
Home Slider मेंस अंडर-25 स्टेट ए ट्रॉफी वनडे ट्रॉफी के लिए बिहार टीम का चयन 25 अक्टूबर से

मेंस अंडर-25 स्टेट ए ट्रॉफी वनडे ट्रॉफी के लिए बिहार टीम का चयन 25 अक्टूबर से

by Khel Dhaba
0 comment
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मेंस अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के टीम चयन हेतु 25 अक्टूबर से 27अक्टूबर तक ट्रायल आयोजित किया गया है।

ट्रायल का विवरण निम्न है :
स्थान : कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी,नहर रोड,नहरपुरा, पटना
समय : प्रातः 9:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक
सभी खिलाड़ियों को जिला संघ के द्वारा किए गए अनुशंसा के आधार पर ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। सभी जिला संघों से विगत हेमन ट्रॉफी के परफॉर्मर प्लेयर सहित कुल 9-9 खिलाड़ियों को अनुशंसित किया जाएगा।

तिथि वार जिला संघों का विवरण:
25 अक्टूबर : वैशाली, मुजफ्फरपुर,सारण, सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, गया, पटना, अरवल, समस्तीपुर, नालंदा।
26 अक्टूबर : शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, बेगुसराय, खगड़िया, नवादा, शेखपुरा, जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, लखीसराय।
27 अक्टूबर : सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, मुंगेर, भागलपुर, बांका।

सभी जिला संघ खिलाड़ियों और उनके पिता के नाम तथा जन्म तिथि को Capital Letters में लिख कर अनुशंसित करने की कृपा करेंगे।

ट्रायल में सभी खिलाड़ी, कंप्यूटर कृत जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अंतिम तीन वर्ष के विद्यालय का अंक पत्र, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र/ Bonafide Certificate, PAN CARD & Cancel Cheque के साथ भाग लेंगे।

विगत वर्ष के कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी एवं मेंस अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी के टीम में थे और उम्र के हिसाब से योग्य है वे सीधा कैंप में रिपोर्ट करेंगे। एनसीए और आईपीएल कैंप/टीम प्लेयर भी सीधा कैंप में रिपोर्ट करेंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अतुल कुमार सिंह (मोबाईल नंबर: 8789807983) पर संपर्क किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.