Monday, May 25, 2026
Home बिहार मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप : मेधांश, जयंती, अमूल, सेजल, असदुल्लाह और तान्वी बने चैंपियन

मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप : मेधांश, जयंती, अमूल, सेजल, असदुल्लाह और तान्वी बने चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना के राजेंद्रनगर फिजिकल कॉलेज में मंगलवार को संपन्न ली निंग बिहार स्टेट बोल्ट गोल्ड मिनी (अंडर-7, 9, 11) बैडमिंटन चैंपियनशिप में मेधांश शर्मा (कटिहार), जयंती सिंह (बेगूसराय), अमूल कुमार (पटना), सेजल सिंह (मुजफ्फरपुर), मोहम्मद असदुल्लाह (मुंगेर) और तान्वी आर्या (पटना) ने विभिन्न वर्गों का खिताब अपने नाम किया।

बालक अंडर-7 में मेधांश शर्मा ने खगड़िया के प्रत्यूष वर्गा को हरा कर खिताब जीता। इस वर्ग में देवांश कुंज (कटिहार) और सात्विक सिजर (गया) तीसरे नंबर पर रहे।

बालिका अंडर-7 में बेगूसराय की जयंती सिंह ने पटना आर्या राज को हरा कर खिताब अपने नाम किया। पटना की वंशिका महेश्वरी और नालंदा की आरजू वर्मा तीसरे स्थान पर रही।

बालक अंडर-9 में अमूल कुमार (पटना) ने मुजफ्फरपुर के संभव सुमन को हरा खिताब जीता। मुजफ्फरपुर के आयुष कुमार झा और पटना के देवांश सिंह तीसरे नंबर पर रहे।

बालिका अंडर-9 में सेजल सिंह ने पटना के आकांक्षा आसी सिंह को हरा कर खिताब अपने नाम किया। मुजफ्फरपुर की ओजस्विता श्री और खगड़िया की अनुष्का कुमारी तीसरे नंबर पर रही।

बालक अंडर-11 में मुंगेर के असदुल्लाह ने कैमूर के हिमांशु कुमार को हरा चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। लखीसराय के विश्वास और पटना के अमूल कुमार तीसरे नंबर पर रहे।

बालिका अंडर-11 में पटना के तान्वी आर्या ने कैमूर की शिवांगी कुमारी को हरा कर खिताब जीता। खगड़िया की परिणीता रंधीर और भागलपुर की अराध्या पीहू तीसरे नंबर पर रही।

खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पंकज कुमार राज (निदेशक सह सचिव बिहार राज्य खेल प्राधिकरण), विशिष्ट अतिथि कैप्टन कुंज बिहारी (एनसीसी), बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव केएन जायसवाल, सीनियर प्लेयर श्रीमती निवेदिता,कटिहार बैडमिंटन संघ के सचिव संजीव सिंह ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत पटना जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन उपेंद्र कुमार सिन्हा ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त पटना जिला बैडमिंटन संघ के संयोजक कुमार संदीप ने किया। इस मौके पर वरीय बैडमिंटन खिलाड़ी नीलेश कुमार सिन्हा, शफक नवाब खान, प्रमोद कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights