Wednesday, June 17, 2026
Home T20 WORLD CUP यूएई के मयप्पन ने ली टी20 विश्व कप 2022 की पहली हैट्रिक

यूएई के मयप्पन ने ली टी20 विश्व कप 2022 की पहली हैट्रिक

by Khel Dhaba
0 comment

जीलॉन्ग। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के स्पिन गेंदबाज़ कार्तिक मयप्पन ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में टी20 विश्व कप 2022 की पहली हैट्रिक ली। मयप्पन ने पारी के 15वें ओवर की चौथी, पांचवीं और छठवीं गेंद पर क्रमशः भानुका राजपक्षा, चरिता असलंका और दसुन शनाका को आउट करके यह कीर्तिमान रचा। यह टी20 विश्व कप इतिहास की पांचवीं जबकि इस टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक है। दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज मयप्पन ने अपने चार ओवरों में तीन विकेट लेकर कुल 19 रन दिये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.