Thursday, June 4, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट आईसीसी टी20 रैंकिंग : भारत की दीप्ति शर्मा कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

आईसीसी टी20 रैंकिंग : भारत की दीप्ति शर्मा कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। महिला एशिया कप 2022 में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ आईसीसी टी20 रैंकिंग हासिल कर ली है।

मंगलवार को आईसीसी की ओर से जारी रैंकिंग के अनुसार दीप्ति शर्मा तीसरे नंबर पर आ गई हैं। दीप्ति का प्वायंट 724 है। वह नवंबर 2019 के बाद पहली बार तीसरे पायदान पर आई हैं।

इसके अलावा उन्होंने टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की ऐशले गार्डनर को पछाड़कर अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि बल्लेबाजों की रैंकिंग में वह 35वें पायदान पर आ गयी हैं।

रेणुका सिंह (तीन पायदान चढ़कर आठवीं रैंकिंग पर), स्नेह राणा (30 पायदान चढ़कर 15वीं रैंकिंग पर) और पूजा वस्त्राकर (सात पायदान चढ़कर 28वीं रैंकिंग पर) ने टी20 गेंदबाजों की सूची में बढ़त हासिल की है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में जेमिमाह रॉड्रिगेज़ दो पायदान चढ़कर छठे स्थान पर आ गयी हैं।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.