Tuesday, June 9, 2026
Home Slider विश्व टेबुल टेनिस : ज्ञानसेकरन की बदौलत भारत ने जर्मनी को दी मात

विश्व टेबुल टेनिस : ज्ञानसेकरन की बदौलत भारत ने जर्मनी को दी मात

by Khel Dhaba
0 comment

चेंगदू (चीन)। भारतीय पुरुष टेबुल टेनिस टीम ने विश्व टीम टेबुल टेनिस चैंपियनशिप 2022 में रविवार को बड़े उलटफेर में दूसरी सीड जर्मनी को 3-1 से मात देकर प्रतियोगिता के तीसरे दौर में कदम रखा।

भारत की जीत के नायक सत्यन ज्ञानसेकरन रहे जिन्होंने दूसरे दौर के अपने दोनों मुकाबले जीते। ज्ञानसेकरन अभी तक प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं हारे हैं।

ज्ञानसेकरन ने पहले मैच में बेनेडिक्ट डुडा को 3-2 (11-13,4-11,11-8,11-4,11-9) से मात देने के बाद डैंग क्यू को 3-2 (10-12,7-11,11-8,11-8,11-9) से हराया।

मानव विकास ठक्कर ने रिकार्डो वॉल्दर को 3-1 (13-11, 6-11, 11-8, 12-10) से परास्त किया, हालांकि हरमीत देसाई को डैंग क्यू के हाथों 1-3 (11-7, 11-9, 11-13, 11-3) से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय पुरुषों ने पहले दौर में उज़्बेकिस्तान को 3-0 से हराया था, जबकि भारतीय महिलाएं जर्मनी के हाथों 2-3 से हारकर बाहर हो गयी थीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.