Tuesday, June 9, 2026
Home Slider IPL खेल चुके इस क्रिकेटर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप

IPL खेल चुके इस क्रिकेटर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप

by Khel Dhaba
0 comment

आईपीएल खेल चुके नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। काठमांडू पुलिस ने नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है, नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने के खिलाफ नाबालिग लड़की ने रेप का मामला दर्ज कराया है।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में लड़की की मेडिकल जांच के बाद हुई पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संदीप अभी नेपाल की ओर से केन्या में क्रिकेट खेल रहे हैं।

संदीप लामिछाने आईपीएल करार हासिल करने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर हैं, दिल्ली डेयरडेविल्स ने साल 2018 में उन्हें पहली बार नीलामी में खरीदा था। संदीप आईपीएल नीलामी में शामिल एकमात्र नेपाली खिलाड़ी थे, 17 वर्षीय क्रिकेटर को उनके आधार मूल्य 20 लाख रूपये में खरीदा गया था।

संदीप एक लेग स्पिनर हैं, उन्होंने साल 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिससे नेपाल आठवें स्थान पर रहने में सफल रहा था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी संदीप के प्रदर्शन से प्रभावित थे, जिन्होंने इस किशोर को हांगकांग टी-20 ब्लिट्ज में कोउलून कांटून्स की तरफ से खेलने के लिए चुना था।

 

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.