Tuesday, June 16, 2026
Home Slider बिहार क्रिकेट : सीनियर पुरुष टीम चयन समिति के एक सदस्य को BCA ने किया साइडलाइन !

बिहार क्रिकेट : सीनियर पुरुष टीम चयन समिति के एक सदस्य को BCA ने किया साइडलाइन !

by Khel Dhaba
0 comment
BCA

पटना। बिहार क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर निकल सामने आ रही है। खबर है कि बिहार सीनियर टीम के चयन समिति के एक सदस्य को चयन समिति से बाहर कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार बिहार क्रिकेट संघ ने उनसे इस्तीफा ले लिया जिसमें लिखवाया गया है कि मैं खुद अपने मन से इस पद से हट रहा हूं। हालांकि उनकी जगह किसे इस पैनल में शामिल किया गया है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उस सदस्य के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं जिसके बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने यह कदम उठाया है। हालांकि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्हें हटाया नहीं गया बल्कि उन्होंने खुद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि मामले का पटाक्षेप तभी होगा जब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा की जायेगी।

बिहार सीनियर मेंस टीम के सेलेक्शन पैनल के चेयरपर्सन अनंत प्रकाश हैं जबकि सदस्य के रूप में विष्णु शंकर और सिद्धार्थ राज सिन्हा हैं। किसी हटाया गया है यह अभी क्लियर नहीं हो पाया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.