Thursday, June 18, 2026
Home बिहार कंकड़बाग के मध्य भारती विद्यालय में हुआ बॉक्सिंग प्रतिभा खोज का हुआ आयोजन

कंकड़बाग के मध्य भारती विद्यालय में हुआ बॉक्सिंग प्रतिभा खोज का हुआ आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे प्रतिभा खोज अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पटना के लोहियानगर स्थित मध्य भारती विद्यालय में प्रतिभा खोज का आयोजन किया गया।

यह जानकारी दते हुए बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राजीव कुमार ने बताया कि इस अभियान में स्कूल के कुल 70 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें 17 का चयन किया। चयनित 17 में 9 बालक व 8 बालिका हैं। खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार बॉक्सर और अभिनव गिरी ने किया।  जिसमें स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। पटना में प्रतिभा खोज के बाद चयनित खिलाड़ियों ने नाम इस प्रकार हैं-
बालक वर्ग : मुकेश, शुभम, मुकुल, सन्नी, अमित, अभिषेक, गौतम, शाहिद, आलोक।
बालिका वर्ग : लक्ष्मी, रुचि, प्रीति, रिया, शिवानी, अमृता, सिमरन, अनुष्का। 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.