Tuesday, May 26, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट INDvsWI : मैकॉय के छह विकेट से वेस्टइंडीज ने भारत को हराया

INDvsWI : मैकॉय के छह विकेट से वेस्टइंडीज ने भारत को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बायें हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय के छह विकेट के बाद ब्रेंडन किंग की अर्धशतकीय पारी से वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में सोमवार को यहां भारत को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

मैन ऑफ द मैच मैकॉय ने चार ओवर में 17 रन देकर छह विकेट लेते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज के किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

किंग ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 गेंद में आठ चौके और दो छक्के जड़ित पारी में 68 रन बनाये। आखिरी ओवरों में विकेटकीपर डेवन थॉमस ने 19 गेंद में नाबाद 31 रन की पारी खेल वेस्टइंडीज को जीत दिला दी।

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 138 रन पर आउट हो गयी। वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग और काइल मायर्स ने पावरप्ले में 46 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत दिलायी। सातवें ओवर में हार्दिक ने हालांकि मायर्स की 14 गेंद में आठ रन की पारी को खत्म किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights