बर्मिंघम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों की हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को इंग्लैंड के साथ 4-4 का रोमांचक ड्रॉ खेला।
भारत ने मनदीप सिंह (13वें, 22वें) के दो गोलों और ललित कुमार उपाध्याय (3वें) तथा हरमनप्रीत सिंह (46वें ) के एक-एक गोल से 4-1 की मजबूत बढ़त बना ली थी लेकिन इंग्लैंड ने वापसी करते हुए मैच ड्रॉ करा लिया। इंग्लैंड की तरफ से निकोलस बांडुरक (47वें, 53वें) ने आखिरी क्वार्टर में दो गोल दागे जबकि लियाम एंसेल (42वें ) और फिलिप रोपर (50वें) ने एक एक गोल किया। इंग्लैंड ने भारत से एक अंक छीना और पूल बी तालिका में अपना शीर्ष स्थान बनाये रखा।