Tuesday, May 26, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 तैराकी : श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में पांचवें स्थान पर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 तैराकी : श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में पांचवें स्थान पर

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में 25.23 सेकंड का समय निकालकर पांचवें स्थान पर रहे। नटराज ने रविवार को 25.52 सेकेंड का समय निकालकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था।

नटराज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24.40 सेकेंड का है जो उन्होंने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुई 15वीं फिना विश्व तैराकी चैम्पियनशिप के दौरान हासिल किया था। इसे दोहराने पर वह यहां स्वर्ण पदक जीत सकते थे।

न्यूजीलैंड के एंड्रयू जैफकॉट ने 24.67 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण अफ्रीका के पीटर कोएत्जे 24.77 सेकेंड के साथ दूसरे और कनाडा के जेवियर एसवेडो 24.97 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights