Wednesday, May 27, 2026
Home Slider सैफ अंडर 20 फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने नेपाल को 8-0 से पीटा

सैफ अंडर 20 फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने नेपाल को 8-0 से पीटा

by Khel Dhaba
0 comment

भुवनेश्वर। गत चैंपियन भारत ने सैफ अंडर 20 फुटबॉल चैंपियनशिप में नेपाल को 8-0 से धो डाला। भारत के तीन मैचों से छह अंक हो गए हैं। भारत अपना आखिरी लीग मैच दो अगस्त को मालदीव से खेलेगा।

भारत की इस शानदार जीत में टाइसन सिंह (32 और 66वें मिनट) और पार्थिव गोगोई (50 और 52वें मिनट) ने दो-दो गोल किये जबकि हिमांशु जांगड़ा (70वें मिनट) और स्थानापन्न टंकधर बैग (78वें मिनट), गुरकीरत सिंह (89वें मिनट) तथा शुभो पॉल (90+3वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights