Wednesday, May 27, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स बॉक्सिंग : भारत के हुसामुद्दीन क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

कॉमनवेल्थ गेम्स बॉक्सिंग : भारत के हुसामुद्दीन क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करते हुए शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के अम्ज़ोलेले ड्येयी को मात दी। हुसाम ने 57 किग्रा के शीर्ष-32 मुकाबले में ड्येयी को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

मैच में पूरी तरह हावी रहे हुसामुद्दीन दूसरे राउंड के अंत तक 4-0 से आगे चल रहे थे, और तीसरे राउंड में उन्होंने अपने वर्चस्व को बरकरार रखते हुए मैच को 5-0 पर समाप्त किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights