Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट रामभवन पांडे मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अब 1 अगस्त से

रामभवन पांडे मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अब 1 अगस्त से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में 26 जुलाई से शुरू होने वाले रामभवन पांडे मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अब 1 अगस्त से किया जायेगा।

यह जानकारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से तिथि को विस्तारित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्व. रामभवन पांडेय अपने जीवन काल में खेल के साथ अन्य सामाजिक क्षेत्रों को आगे बढ़ाने में काफी मदद की थी।

संतोष तिवारी ने बताया कि टूर्नामेंट के मुकाबले नॉक आधार पर खेले जायेंगे। कुल 16 टीमों को इंट्री दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मैच 25-25 ओवर के खेले जायेंगे।

विशेष जानकारी के लिए ग्राउंड प्रभारी शुभम पांडेय से मोबाइल नंबर 7004679190 और संतोष तिवारी से 9386982380 पर संपर्क कर सकते हैं। भाग लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

इस टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा प्लेयरों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

मैच में खेलने हेतू उम्र सत्यापन हेतू जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड प्रत्येक मैच के दौरान खिलाड़ी को साथ लाना होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-gully-Cricket-1-1024x1024.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-highway-juncation-1-1024x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights