पटना । जाड़ा हो या गर्मी या हो बरसात, दिन हो या रात, एस्ट्रो टर्फ विकेट हो या बॉलिंग मशीन या हो जिम। जी हां आपके लिए हर मौसम में बेहतर ट्रेनिंग की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस, मेन रोड अटल पथ पर एक क्रिकेट एकेडमी है, जिसका नाम है टर्फ एरिना (TURF ARENA)। एकेडमी का लोकेशन इतना अच्छा और सुरक्षित है कि लगभग पटना के 15 मुहल्ले के बच्चे बच्चियाँ कम खर्च एवं कम समय में यहाँ पहुँच सकते हैं और वापस अपने घर जा सकते हैं । यहां न केवल आपको ट्रेनिंग मिलेगी बल्कि एक बेहतर खेल माहौल मिलेगा। जी हां इस क्रिकेट एकेडमी का नाम है टर्फ एरिना (TURF ARENA)।
जब आप बेली रोड से अटल पथ पर चढे़गे तो टर्फ एरीना दीघा पहुंचने से बहुत पहले ही बाईं ओर दिख जायेगा और जब आप गांधी मैदान से मरीन ड्राइव होते हुए अटल पथ पर जाएंगे तो ये आपको दाहिनी ओर नजर आयेगा।
पहले यह जान लेते हैं कि इस एकेडमी की खासियत क्या है। बॉलिंग और बैटिंग प्रैक्टिस के लिये यहाँ चार एस्ट्रो टर्फ क्रिकेट पिच/विकेट है जो विदेश से मंगाया गया है। इन चार एस्टो टर्फ विकेट में एक विकेट स्पिनरों के लिए, एक विकेट मीडियम पेसर गेंदबाजों के लिए और बाकी दो विकेट तेज गेंदबाजों के लिए है। बॉलिंग मशीन की सुविधा इसी महीने में उपलब्ध हो जायेगी।
जाली से घिरा और 4000 वांट रौशनी से जगमगाते 8400 स्क्वायर फीट एरिया फील्डिंग एवं कैच प्रैक्टिस के लिए है। इस एरिया को देख कर आपको मखमली घास की याद ताजा होगाी। बच्चे फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान बखूबी डाइव की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। डाइव लेने के दौरान चोटें नहीं लगती।

पाँचों तरफ से नेट लगा होने के कारण बॉल बाहर या दूर नही जाता और खेल नहीं रूकता। बच्चे लगातार भागते, दौड़ते नजर आते हैं और उनके अभिभावक दर्शक दीर्घा में आराम से बैठकर अपने अपने बच्चे-बच्चियों को खेलता देख संतुष्ट होते रहते हैं। टर्फ एरीना (TURF ARENA) में बच्चों के सेफ्टी के लिए विशेष ध्यान दिया गया है इसलिए अनेकों अभिभावक अपने बच्चों को छोड़कर चले जातें हैं और एकेडमी समाप्त के समय लेने आ जाते हैं ।
ट्रेनिंग कराने के लिए क्वालिफाइड और एक्सपरियंस कोच की व्यवस्था है ।
एकेडमी का उद्देश्य यह नहीं है कि भीड़ इकट्ठा किया जाए। यहां बच्चे पर वन टू वन ध्यान दिया जाता है। हर बच्चों पर बराबर ध्यान देकर उनकी खामियों को दूर करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए।
न केवल ट्रेनिंग बल्कि मैच की सुविधा भी एकेडमी द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। राजधानी में होने वाले मैचों में टीम की प्रतिभागिता कराई जाती है। साथ ही पटना के बाहर ले जाकर खिलाड़ियों को मैच उपलब्ध कराया जाता है। समय-समय पर हर क्षेत्र के विशेषज्ञों को बुला कर मोटिवेशनल प्रोग्राम चलाया जाता है ताकि इन बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा आये।

टर्फ एरिना (TURF ARENA) के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज सिंह का मकसद साफ है कि एकेडमी की जो व्यवस्था बिहार के बाहर अनेकों शहरों में है, वैसी ही व्यवस्था पटना में बनाने के बाद अब बिहार के बच्चो को कम खर्च में, अपने अभिभावकों के सामने, अपने घरों में रहकर, पढाई लिखाई में बिना बाँधा के ट्रेनिंग की वैसी ही सुविधा ले सकेंगे । पंकज सिंह कहते हैं कि जब टर्फ एरिना में 5/6 वर्ष के बच्चे बच्चियाँ परिक्षण लेते देखता हूँ तो वो दिन याद आ जाता है कि मेरे खुद के बच्चो को खेलने के मैदान नहीं मिलता था।
स्पेन के फुटबॉल क्लब में खेल चुके टर्फ एरिना (TURF ARENA) के संस्थापक उद्धव सिंह ने कहा कि खिलाड़ी को नियमित प्रशिक्षण और खेलने के लिए बुनियादी ढांचा मिल रहा है । वे कहते हैं कि अभी बारिश का मौसम है पर हमारी एकेडमी का मैदान गीला होने का डर नहीं। बारिश बंद, पाँच मिनट के अंदर ग्राउंड खेलने के लिए तैयार ।
वे कहते हैं कि कोविड काल और मोबाइल के इस युग में बच्चे घर से बाहर निकलना नहीं चाहते हैं । हमारी अभिभावकों से गुजारिश है कि वे अपने बच्चों को खेल मैदान का रुख कराएं । वे कहते हैं कि टर्फ एरिना में कम खर्च में, अपने उम्र के बच्चों बच्चियों के साथ, सुरक्षित, बेहतरीन खेल का माहौल मिलेगा । यहां प्रशिक्षण लेने वाले हर प्रशिक्षु का पूरा ख्याल रखा जाता है।

एकेडमी के कोच कुंदन कुमार का कहना है कि यहां बेहतर ट्रेनिंग तो मिलती ही है साथ ही उनके skills के ऊपर भी ध्यान दिया जाता है। हम प्रशिक्षुओं को सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों तरह के नॉलेज देते हैं। Fundamentals skills को भी विकसित किया जायेगा। फुटबॉल के कोंच सूर्यकांत जी और गेस्ट कोंच रंजीत जी के मौजूदगी में हर दस दिनों में क्रिकेट कोचिंग लेने वाले बच्चों को एक दिन फुटबॉल भी खेलवाया जाता है । इससे बच्चो में खेलने के लिए जोश देखने लायक होता है । टर्फ एरिना (TURF ARENA) एकेडमी में ऐसा कोई दिंन नहीं जब समय समाप्त होने के बाद भी बच्चे दस पंद्रह मिनट अधिक खेलने के लिए अपने कोंच को आग्रह करते हैं।
एकेडमी का पता
पश्चिमी मेन रोड़ अटल पथ, दीघा से बहुत पहले, पटना, बिहार 800011
फोन: 062064 35284




