Wednesday, June 3, 2026
Home Slider नेशनल गेम्स का आयोजन गुजरात में, सीएम ने की तारीखों की घोषणा

नेशनल गेम्स का आयोजन गुजरात में, सीएम ने की तारीखों की घोषणा

by Khel Dhaba
0 comment

इस साल गुजरात राष्ट्रीय खेल की मेजबानी करेगा। इसको लेकर सीएम भूपेंद्र पटेल ने तारीखों का एलान कर दिया है। गुजरात में 27 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) सात साल के लंबे अंतराल के बाद आगामी सितंबर में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करेगा जिसकी मेजबानी के लिए गुजरात ने हामी भरी है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने महज दो महीने के समय में मेजबानी के लिए तैयार होने पर गुजरात की प्रशंसा की। ठाकुर ने गुरुवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के किट (पोशाक) अनावरण और खिलाड़ियों के विदाई समारोह के लिये आयोजित कार्यक्रम के मौके लोगों को संबोधित किया।

2015 के बाद आईओए राष्ट्रीय खेल का आयोजन नहीं कर पाया है क्योंकि इसमें किसी राज्य की भागीदारी होती है। किसी ना किसी परेशानी के कारण यह नहीं हो पा रहा था तो हमने एशियाई खेलों के समय इसे आयोजित करने का अनुरोध किया। आईओए ने इसके लिए हामी भरी और गुजरात मेजबानी के लिए तैयार हुआ। हम गुजरात के शुक्रगुजार है क्योंकि महज दो महीने में इस स्तर के आयोजन की मेजबानी करना आसान नहीं होता।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.