Thursday, June 18, 2026
Home बिहारफुटबॉल नारायण भगत स्मृति फुटबॉल में टाइब्रेकर में पाटलिपुत्र फुटबॉल एकेडमी विजयी

नारायण भगत स्मृति फुटबॉल में टाइब्रेकर में पाटलिपुत्र फुटबॉल एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। नारायण भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मैच में टाइब्रेकर के जरिए पाटलिपुत्र फुटबॉल एकेडमी ने पटना एकेडमी को 6-3 से पराजित किया। इस जीत के साथ पाटलिपुत्र फुटबॉल एकेडमी ने अंतिम 8 में अपनी जगह बनाई।

निर्धात समय तक दोनों टीमों 2-2 की बराबरी पर थी जबकि टाइब्रेकर में पटना फुटबॉल एकेडमी की ओर से चार गोल दागे जबकि पटना एकेडमी 1 गोल दाग सका। निर्धारित समय में पटना अकादमी की ओर से सुमित कुमार ने 25वें और मनोज कुमार ने 57वें मिनट में गोल दागा। पाटलिपुत्र फुटबॉल एकेडमी की ओर से प्रिंस आर्या ने पांचवें और राकेश रंजन ने 16वें मिनट में गोल दिया।


मैच के रेफरी मिथिलेश, विनोद, संजय और जय कुमार थे। प्रतियोगिता के संयोजक विनोद कुमार यादव, विक्की मेहता, मनोज कुमार, विनोद पासवान, ओम प्रकाश यादव, शरमानंद राय, विजय कुमार सिन्हा, विजय रजक, गोपीनाथ दत्ता और आकाश शाह ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.