Thursday, June 18, 2026
Home बिहारफुटबॉल नारायण भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में गोरखा ब्रदर्स जीता

नारायण भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में गोरखा ब्रदर्स जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय मुसल्लहपुर मोहल्ला मदरसा ग्राउंड पर रविवार को नारायण भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में गोरखा ब्रदर्स एफसी ने मुसल्लहपुर एसयू को 3-2 से पराजित किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर गणमान्य अतिथियों में ओम प्रकाश यादव, विजय कुमार सिन्हा और शर्मानंद राय मौजूद थे। सबों का स्वागत और धन्यवाद व्यक्त विनोद कुमार यादव ने किया।

इस मैच में गोरखा ब्रदर्स एफसी की ओर शुभम तिवारी ने 28वें, विशाल गुरुंग ने 56वें और उदय थापा ने 59वें मिनट में गोल दागा। मुसल्लहपुर एफसी की ओर से सोनू ने 32वें और मोनू ने 45वें मिनट में गोल किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.