Wednesday, June 3, 2026
Home झारखंडक्रिकेट Byju’s jharkhand t20 2022 में धनबाद डायनोमस और दुमका डेयरडेविल्स जीते

Byju’s jharkhand t20 2022 में धनबाद डायनोमस और दुमका डेयरडेविल्स जीते

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। बायजू झारखंड टी20 ट्रॉफी में सोमवार को खेले गए मैचों में धनबाद डायनोमस और दुमका डेयरडेविल्स ने जीत हासिकल की।

पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद डायनोमस की टीम ने 3 विकेट पर 155 रन बनाये। विकास विशाल ने 51 (34 गेंद), श्रेष्ठ सागर ने 30 (35गेंद), विल्फ्रेड वेग ने 18 (15गेंद) तथा कुमार अंकित ने 23 गेंदों पर 37 रन बनाए।

जमशेदपुर जगलर्स के राहुल प्रसाद ने 4 ओवर में 13 रन और मयंक पाल ने 3 ओवर में 19 रन देकर 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

156 रनों का लक्ष्य लेकर जमशेदपुर जगलर्स ने 7 विकेट खोकर 148 रन बना पाए और यह मैच 7 रन हार गया। जमशेदपुर जगलर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विजय जेना ने 20 (19गेंद), आर्यन हुड्डा ने 53 (44गेंद), कुमार सूरज ने 16 (17गेंद) और पंकज कुमार ने 29 गेंद खेलकर 40 रन बनाए।
धनबाद डायनोमस के विवेकानंद तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाये। प्रतीक रंजन और रौनक कुमार ने 4-4 ओवर गेंदबाजी करके 1-1 विकेट लिये। धनबाद के विवेकानंद तिवारी को उनके अच्छी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरे मैच में टॉस हारने के बाद रांची राइडर्स की टीम बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 117 रन ही बना पायी। शुरू के 3 विकेट मात्र 18 रन पर ही गिर गए। रोबिन मिंज (32 रन, 20गेंद) और सचिन यादव (33 रन, 32गेंद) को छोड़कर कर कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाए।

दुमका डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने अपनी सटीक गेंदबाजी के सामने रांची के बल्लेबाजों को चलने नहीं दिया। विनायक विक्रम ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट और शुभम सिंह, मनीषी, अतुल शुरवार ने 4-4 ओवर की गेंदबाजी किए और 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

118 रनों के लक्ष्य पाने के लिए दुमका डेयरडेविल्स को अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी और 19.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 120 रन बना लिया। कुमार कुशाग्र ने 42 गेंद पर 44 रन तथा शरणदीप सिंह ने 49 गेंद पर 52 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दर्ज करवा दी। रांची राइडर्स के गेंदबाजों में अभिषेक यादव 4-0-36-2 और अजय सोनू टी 4-0-17-1 को छोड़कर कोई भी गेंदबाज कुछ कर नहीं पाया।
दुमका डेयरडेविल्स के शरणदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। राधवेंद्र नारायण सिंह, सचिव,गढ़वा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आज के दोनों मैचों के मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया गया‌।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.