Tuesday, June 16, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय यूरोपीय नेशंस फुटबॉल लीग में क्रोएशिया से हारा फ्रांस

यूरोपीय नेशंस फुटबॉल लीग में क्रोएशिया से हारा फ्रांस

by Khel Dhaba
0 comment

यूरोपीय नेशंस फुटबॉल चैंपियनशिप का मौजूदा चैंपियन फ्रांस पर दूसरे श्रेणी की लीग में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार को खेले गए मैच में फ्रांस को क्रोएशिया से 0-1 से हार खानी पड़ी। इस बीच उनके ग्रुप में शीर्ष पर चल रहे डेनमार्क ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर अंतिम चार में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया।

डेनमार्क के नौ अंक हैं जो दूसरे स्थान की टीम क्रोएशिया से दो अंक अधिक हैं। केवल ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम ही आगे बढ़ेगी।

ऑस्ट्रिया चार अंक लेकर ग्रुप में तीसरे स्थान पर है जबकि फ्रांस लगातार चार मैचों में जीत नहीं मिलने के कारण दो अंक के साथ अंतिम स्थान पर है। आखिरी स्थान पर रहने वाली टीम निचली श्रेणी की लीग में खिसक जाती है।

क्रोएशिया की तरफ से पांचवें मिनट में ही मिडफील्डर लुका मोडरिच ने पेनल्टी को गोल में बदला। उधर कोपेनहेगेन में योनस ओल्डर विंड और आंद्रियास स्कोव ओल्सन ने डेनमार्क के लिये गोल दागे। क्रोएशिया अब 22 सितंबर को डेनमार्क की मेजबानी करेगा, जिससे ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.