Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारअन्य खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहलवान शुभम ने दिलाया बिहार को पहला पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहलवान शुभम ने दिलाया बिहार को पहला पदक

by Khel Dhaba
0 comment

हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार ने पहला पदक कुश्ती से कैमूर जिला के शुभम कुमार ने 80 केजी के भार में कांस्य पदक लाकर पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है।

खेलो इंडिया में बिहार का यह प्रथम पदक है। शुभम कुमार ने कांस्य पदक के मुकाबले में झारखंड के खिलाड़ियों को हराकर पदक पर कब्जा जमा कर पूरे बिहार को जश्न मनाने का मौका दिया।

उनकी उपलब्धि पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र संकरण आईपीएस, निदेशक सह सचिव पंकज राज आईपीएस,बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, वरीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, नितेंद्र सिंह नन्हे, महासचिव विनय कुमार सिंह, कार्यालय सचिव विजय कुमार एवं सभी जिला के कुश्ती के सचिव एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।

बिहार कुश्ती संघ के महासचिव ने कहा कि शुभम एवं उनके कोच को पटना आने पर स्वागत किया जाएगा। आज कांस्य पदक मैच के लिए बिहार के दो और खिलाड़ियों ने कड़ा संघर्ष किया था। ओमप्रकाश (गोपालगंज) एवं सावन कुमारी (भागलपुर) ने कांस्य पदक के मुकाबले तक पहुंचे थे पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights