Monday, May 25, 2026
Home बिहारअन्य Under-15 National Wrestling Championship में बिहार को कांस्य पदक

Under-15 National Wrestling Championship में बिहार को कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

रांची (झारखंड) में आयोजित अंडर फिफ्टीन कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के रोहतास जिले के मयंक कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया। मयंक कुमार ग्रीको रोमन स्पर्धा में 75 किलो वर्ग भार में कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पूर्व मयंक को पहली कुश्ती बाई मिली थी एवं दूसरी कुश्ती महाराष्ट्र से 4-8 हारने के बाद दी रिपेच राउंड में हिमाचल प्रदेश को 4-0 से हराकर जीत दर्ज की एवं ब्रोंज मेडल मैच के लिए राजस्थान को 8-0 से हराकर ब्रोंज मेडल पर कब्जा जमाया इस उपलब्धि पर महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण रविंद्र शंकरण ,बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, महासचिव विनय कुमार सिंह, कार्यालय सचिव विजय कुमार इत्यादि कई खेल प्रेमी लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights