दिल्ली पब्लिक स्कूल ,पटना में आयोजित 44वीं बिहार राज्य तैराकी तक्षशिला प्रतियोगिता में बिहार राज्य के कई जिले से 145 तैराकों ने भाग लिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना के अंकुर राज ने कुल 5 इवेंट में भाग लिया और सभी में स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए चैम्पियन घोषित हुए।
अंकुर राज 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, तथा 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नया तेज रिकार्ड बनाते हुए अब तक का सर्वाधिक 35 अंक प्राप्त किए। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण अंकुर राज, अवनी गर्ग, प्राची पल्लवी, तथा ज्ञान गुंजन रहे।
प्रतियोगिता का उदघाटन प्रधानाध्यापिका श्रीमति नम्रता प्रसाद ,दिल्ली पब्लिक स्कूल ,पटना द्वारा किया गया।
विशेष अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी, संजय कुमार उपस्थित थे । पुरस्कार वितरण अनुसूयारण सिंह साहू, डीआईजी ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर अर्चना कुमारी, चेतना झा, संजय तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष ,केएम सिन्हा, उपाध्यक्ष विभा कुमारी, नीरज तिवारी , सचिव ,राम विलास पाण्डेय आदि गण्य मान लोग उपस्थित थे।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/05/Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/03/Adv-alpha.jpeg)