Tuesday, June 16, 2026
Home Slider महेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा वाईसीए

महेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा वाईसीए

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। यूथ क्रिकेट एकेडमी (वाईसीए) ने रॉकमैन को तीन विकेट से हरा महेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। वाईसीए के उत्कर्ष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वाईसीए के कोच दीपक कुमार ने प्रदान किया।

टॉस रॉकमैन ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। रॉकमैन ने पहले बैटिंग करते हुए नौ विकेट पर 120 रन बनाये। आदित्य ने 63 रन, टीअर्स ने 15 और अनवर ने 11 रन बनाये। वाईसीए की ओर से पंकज ने दो, उत्कर्ष ने तीन और अमित ने 1 विकेट चटकाये।

जवाब में वाईसीए ने सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। रिषभ ने 22, सौरभ ने 44 और प्रत्यूष ने 10 रन बनाये। अनमोल ने 1,टीअर्स ने 1 और श्रेयस ने चार विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.