Sunday, June 7, 2026
Home बिहारफुटबॉल रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन Football लीग का पुरस्कार वितरण कल

रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन Football लीग का पुरस्कार वितरण कल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में विगत 22 अप्रैल को संपन्न रेखा देवी मेमोरियल जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का पुरस्कार वितरण रविवार को शाम पांच बजे संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया है। यह जानकारी पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले में शुक्ला फुटबॉल एकेडमी ने पटना वारियर्स को 3-0 से पराजित किया था लेकिन पटना वारियर्स ने मैच के दौरान ही शुक्ला एकेडमी में गलत खिलाड़ी खेलने को लेकर विरोध पत्र दायर किया था। इस कारण पुरस्कार वितरण और विजेता व उपविजेता टीमों की घोषणा उस समय नहीं की गई।

पटना फुटबॉल संघ ने पटना वारियर्स द्वारा दायर विरोध पत्र की जांच की जिसमें शुक्ला एकेडमी के दो खिलाड़ी गलत पाये गए जिसकी पुष्टि बिहार फुटबॉल संघ ने भी कर दी है। इस कारण पटना वारियर्स की टीम विजेता और शुक्ला एकेडमी की टीम उपविजेता हुई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.