Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट महेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट में एबी क्रिकेट एकेडमी जीता

महेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट में एबी क्रिकेट एकेडमी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी से सटे फुलवारीशरीफ एम्स के पास चलने वाली बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी (Bihar Cambridge Cricket Academy) के तत्वावधान में चल रहे महेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में एबी क्रिकेट एकेडमी ने त्रिशुल क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से पराजित किया।

टॉस त्रिशुल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए सस्ते में 57 रन पर ऑल आउट हो गई। रवि ने 7,प्रिंस ने 16, सुमित ने 5 रन बनाये। विशाल ने 2, चिंटू ने 2 और सिद्धार्थ ने 4 विकेट चटकाये।

जवाब में एबी क्रिकेट एकेडमी ने 1 विकेट खोकर चार ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। राजीव ने 36, मिहिर ने 19 रन बनाये। त्रिशुल क्रिकेट एकेडमी के कोच रोहित यादव ने एबी क्रिकेट एकेडमी के सिद्धार्थ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।इस टूर्नामेंट का आयोजन एकेडमी के हेड कुंदन शर्मा की देखरेख में किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.