Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Rajesh Memorial Under-14 Cricket Tournament का शानदार आगाज

Rajesh Memorial Under-14 Cricket Tournament का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। जयप्रकाश क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में सोमवार को राजेश मेमोरियल अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन के मुकाबले में शिवम पब्लिक स्कूल और लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने जीत हासिल की।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार के वरीय अंपायर आशीष सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबों का स्वागत आयोजन के चीफ ऑफ द मिशन संतोष तिवारी ने किया।

पहला मैच शिवम पब्लिक स्कूल और एसकेपी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस शिवम पब्लिक स्कूल ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। एसकेपी एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाये। जवाब में शिवम पब्लिक स्कूल ने 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के संयम शेखर को अंपायर आशीष सिन्हा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

दूसरा मैच आईसेड एकेडमी लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के बीच खेला गया। लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में छह विकेट 193 रन बनाये। सत्यम ने 65 रन की पारी खेली। जवाब में आईसेड क्रिकेट एकेडमी की टीम 17.1 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट हो गई। लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के सत्यम को संतोष तिवारी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

संक्षिप्त स्कोर
एसकेपी क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन, आयुष कुमार 45 रन, मोहित 30 रन, आर्यन 22 रन, अतिरिक्त 37 रन, सोनू 2/9, प्रांशु 2/12, हरिओम 1/31, सामर्थ 1/34, रन आउट-2
शिवम पब्लिक स्कूल : 19.4 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन, सयंम शेखर 56 रन, हिमांशु 55 रन, आयुष राज 16 अतिरिक्त 40 रन, दीपक 1/29, आलोक 1/37, आर्यन 1/26

दूसरा मैच
लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 25 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन, सत्यम 65 रन, संदीप 59 रन, करण 35 रन, अतिरिक्त 33 रन, हर्ष 1/33, पीयूष 1/28, राजवीर 1/47, रन आउट-3
आईसेड क्रिकेट एकेडमी : 17.1 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट राजवीर 27 रन, पीयूष 17 रन, हर्ष शर्मा 16 रन, अतिरिक्त 20, प्रिंस 2/19, कन्हैया 1/26, देवांश 1/0, तेजस 1/7

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.