Tuesday, June 2, 2026
Home Slider IPL 2022 : धौनी फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

IPL 2022 : धौनी फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

by Khel Dhaba
0 comment

महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान बन गए हैं। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी है। इस बात की घोषणा चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर किया।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने बयान में कहा- जडेजा ने खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी से हटने का फैसला किया है। उन्होंने महेंद्र सिंह धौनी से फिर कप्तानी करने का अनुरोध किया है। धौनी ने टीम के हित में इसे स्वीकार कर लिया है।

चेन्नई की टीम मौजूदा सीजन में अब तक सिर्फ दो मैचों में जीती है। टीम आठ मुकाबलों में छह हार के साथ नौवें स्थान पर है।

धौनी बतौर कप्तान रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में उतरेंगे। उन्होंने आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले कप्तानी से हटने का फैसला किया था। धौनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। धोनी की अगुआई में चेन्नई ने 121 मैच जीते।

जडेजा ने मौजूदा सीजन में 92 गेंदों का सामना किया है और 112 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 121.7 का रहा है। गेंदबाजी में भी जडेजा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 8.19 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.