पटना। पटना वारियर्स ने रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के फाइनल में प्रवेश किया। राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पटना वारियर्स ने सिंह इलेवन एफसी को 3-0 से पराजित किया। 22 अप्रैल को होने वाले फाइनल मुकाबले में पटना वारियर्स की भिड़ंत शुक्ला फुटबॉल एकेडमी से होगी।
पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही इस लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पटना वारियर्स के खिलाड़ियों का जलवा रहा। खेल के शुरू होते ही पटना वारियर्स के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिये जिसका फायदा उन्हें खेल के 25वें मिनट में मिला।
राहुल राज चंद्र ने 25वें मिनट में गोल कर पटना वारियर्स को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद प्रिंस आर्या ने 35वें और चंदन कुमार ने 50वें मिनट में गोल कर पटना वारियर्स को इस मैच में 3-0 से जीत दिला दी और फाइनल का टिकट भी दिला दिया।
मैच रेफरी अमरजीत कुमार ने पटना वारियर्स के चंदन और सिंह इलेवन एफसी के धीरज कुमार को पीला कार्ड दिखाया। इस मैच के रेफरी अमरजीत कुमार, कैलाश प्रसाद, गौरव राज और विनोद प्रसाद थे।





- साइक्लिंग : राज्य तकनीकी अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

- बीसीए वीमेंस सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में टीम ए और टीम ई ने दर्ज की जीत

- गया जी में उमेश वर्मा बिहार स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का शानदार आगाज

- इंटरनेशनल क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बने DSP

- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मालसलामी, हरक्यूलस और सिविल ऑडिट जीते

- FIFA WORLD CUP 2026 : घाना ने पनामा को 1-0 से हराया

- FIFA WORLD CUP 2026 : केन का कमाल, बेलिंघम का धमाका

- FIFA WORLD CUP 2026 : कांगो ने रोनाल्डो व पुर्तगाल को चौंकाया
